अब पहले से सस्ते में खरीद पाएंगे Hero Xtreme 250R स्पोर्ट बाइक, जानिए क्या है नई कीमत और फीचर्स

स्पोर्ट बाइक आज के समय में युवाओं के बीच काफी मशहूर है अगर आप भी 250cc इंजन वाली एक पावरफुल स्पोर्ट बाइक खरीदना चाहते हैं

तो ऐसे में हीरो मोटर्स की ओर से आने वाली Hero Xtreme 250R स्पोर्ट बाइक आपके लिए बेहतर विकल्प होगा। खास बात तो यह है कि वर्तमान समय में इस बाइक की कीमत में गिरावट आ चुकी है, चलिए आज हम आपको इसके फीचर्स परफॉर्मेंस और कीमत के बारे में बताते हैं।

Hero Xtreme 250R के Looks

Hero Xtreme 250R स्पोर्ट बाइक के आकर्षक लुक और डिजाइन से शुरुआत करी जाए तो इस बाइक को भौकालिक स्पोर्टी लुक देने के लिए इसमें आगे और पीछे दोनों ही एलॉय व्हील्स को काफी चौड़ी रखी गई है। वहीं इसमें सिंगल कंफर्टेबल सेट मस्कुलर बॉडी शॉप के अलावा यूनिक डिजाइन वाली हेडलाइट मिलती है जो बाइक को हर एंगल से सपोर्ट लुक देती है।

Hero Xtreme 250R के Features

Hero Xtreme 250R स्पोर्ट बाइक में फीचर्स और सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा गया है बाइक में फुली डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, USB चार्जिंग पोर्ट, LED हेडलाइट, LED इंडिकेटर के अलावा सेफ्टी के लिए फ्रंट और रियर व्हील में डबल डिस्क ब्रेक, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे सभी स्मार्ट और सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।

Hero Xtreme 250R के Engine

इस बाइक में पावरफुल परफॉर्मेंस और अधिक माइलेज के लिए 249cc का bs6 लिक्विड कोल्ड इंजन मिलता है जो की 29.5 Bhp तक की पावर के साथ 25NM का अधिकतर टॉर्क प्रोड्यूस करता है। इस पावरफुल इंजन के साथ बाइक में 5 स्पीड गियर बॉक्स दी गई है जिस वजह से बाइक दमदार परफॉर्मेंस के अलावा 45 किलोमीटर से ज्यादा की माइलेज देती है।

Hero Xtreme 250R के Price

Hero Xtreme 250R स्पोर्ट बाइक को अगर आप भी पसंद करते हैं, और इसे खरीदना चाहते हैं तो आपको बता दे कि देश में जब से GST कम हुई है। तब से हर दो पहिया और चार पहिया वाहन के कीमत में भी गिरावट आई है। यही वजह है कि इस स्पोर्ट बाइक की कीमत पहले से ₹1.80 लाख से घटकर ₹1.66 लाख हो गई है।

Scroll to Top